क्रिकेट विश्व कप : उद्घाटन समारोह शुरू
दुल्हन की तरह सजाए गए इस स्टेडियम में सभी 14 टीमों के खिलाड़ियों और अधिकारियों के अलावा बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, आईसीसी अध्यक्ष शरद पवार और विश्व क्रिकेट के कई गणमान्य लोग हिस्सा ले रहे हैं।
भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहे क्रिकेट के इस महाआयोजन के लिए बांग्लादेश की राजधानी में सुरक्षा मुस्तैद कर दी गई है। 43 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन के दौरान तीन देशों के 13 आयोजन स्थलों पर कुल 51 मैच खेले जाएंगे।
उद्घाटन समारोह के दौरान 135 मिनट का रंगारंग कार्यक्रम पेश किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत बांग्लादेश के राष्ट्रगान 'आमार सोनार बांग्ला..' से हुई। इसके बाद गीत, संगीत, नृत्य और लेजर शो के जरिए दर्शकों का मन मोहने का प्रयास किया जाएगा। इसे देखने के लिए स्टेडियम में 40,000 से अधिक लोग मौजूद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications