मैनचेस्टर युनाइटेड ने शनिवार को खेले गए मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से हरा दिया। मैनचेस्टर युनाइटेड की ओर से नानी ने मैच के 41वें मिनट में गोल किया जबकि रूनी ने 78वें मिनट में गोल कर युनाइटेड की जीत सुनिश्चत कर दी। मैनचेस्टर सिटी की ओर से एकमात्र गोल डेविड सिल्वा ने किया।
अंकतालिका में मैनचेस्टर युनाइटेड 26 मैचों में 57 अंक अर्जित कर शीर्ष पर है जबकि आर्सेनल 26 मैचों में 53 अंक अर्जित कर दूसरे और मैनचेस्टर सिटी 27 मैचों में 49 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।