राष्ट्रीय खेल : मप्र 9 स्वर्ण के साथ तालिका में शीर्ष पर (लीड-1)
मणिपुर ने आठ स्वर्ण सहित अपनी झोली में अब तक कुल 20 पदक डाले हैं। वह दूसरे स्थान पर है। मध्य प्रदेश ने जहां सात रजत और 12 कांस्य जीते हैं वहीं मणिपुर ने चार रजत और आठ कांस्य प्राप्त किए हैं।
महाराष्ट्र पांच स्वर्ण सहित कुल 22 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। उसके नाम छह रजत और 11 कांस्य भी हैं। सेना ने पांच स्वर्ण सहित अब तक अपनी झोली में कुल 17 पदक डाले हैं। दिल्ली ने भी पांच स्वर्ण जीते हैं लेकिन उसके खाते में कुल नौ पदक ही हैं।
हरियाणा चार स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य जीतकर कुल 12 पदकों के साथ छठे स्थान पर है जबकि मेजबान झारखण्ड ने भी चार स्वर्ण सहित कुल 16 पदक अपने नाम कर लिए हैं।
व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात की जाए तो दिल्ली की युवा तैराक ऋचा मिश्रा ने सबको पीछे छोड़ दिया है। ऋचा ने दूसरे दिन सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने की दौड़ में महाराष्ट्र के तैराक वीरधवल खड़े को पीछे छोड़ दिया।
ऋचा ने सोमवार को अपना तीसरा स्वर्ण जीता जबकि खड़े ने स्पर्धाओं के पहले दिन दो स्वर्ण और एक कांस्य हासिल किया था। खड़े के अलावा छह अन्य खिलाड़ी दो-दो स्वर्ण जीत चुके हैं।
वैसे सर्वाधिक व्यक्तिगत पदक जीतने के मामले में खड़े अभी भी सबसे आगे हैं। खड़े ने सोमवार को एक और कांस्य हासिल करते हुए अपने कुल पदकों की संख्या चार कर ली है।
ऋचा ने अब तक 100 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर फ्रीस्टाइल और 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण जीता है।
खड़े के अलावा महाराष्ट्र की एक अन्य महिला तैराक राजुता भट्ट ने दो स्वर्ण और एक कांस्य जीता है जबकि आरती घोरपड़े ने भी इतने ही पदक हासिल किए हैं।
कर्नाटक के तैराक गगन वल्लामात और अश्विन मेनन ने भी दो-दो स्वर्ण जीते हैं। गगन के नाम एक कांस्य भी है।
इसके अलावा मणिपुर के रोशन सिंह और सपना देवी ने वुशू में दो-दो स्वर्ण जीते हैं। सबसे खास बात यह है कि व्यक्गित पदक तालिका में शामिल शीर्ष-9 खिलाड़ियों ने एक भी रजत पदक नहीं जीता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications