Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट विश्व कप का उदघाटन समारोह शुरू

अगले डेढ़ महीने तक क्रिकेट की दुनिया एक दिवसीय क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आनंद उठाएगी. भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की मेज़बानी में विश्व कप का उदघाटन समारोह बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुरू हो गया है.

भारतीय उपमहाद्वीप में हो रहे इस विश्व कप को लेकर लोगों में काफ़ी उत्साह है. वैसे विश्व कप का पहला मैच 19 फरवरी को खेला जाएगा, जब भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी.

ढाका के ऐतिहासिक बंग बंधु स्टेडियम में उदघाटन समारोह की ज़बरदस्त तैयारी है. पूरे शहर को ख़ूब सजाया गया है और यहाँ के लोगों में भारी उत्साह है. उदघाटन समारोह तीनों मेज़बान देशों भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका की सांस्कृतिक छटा से सराबोर होगा.

उदघाटन में रॉक स्टार ब्रायन एडम्स और शंकर एहसान लॉय विश्व कप का थीम गीत 'दे घुमा के' प्रस्तुत करेंगे.

समारोह में मशहूर गायिका रूना लैला, शबीना यास्मिन, मुमताज बेगम, सोनू निगम और इराज वीरारत्ने अपनी प्रस्तुतियाँ पेश करेंगे. सोनू निगम अंग्रेजी गीत 'राइज़ अप फोर ग्लोरी' प्रस्तुत करेंगे.

समारोह में तीनों देशों के लोकनृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे जिनमें तीन हज़ार से ज्यादा कलाकार हिस्सा लेंगे. इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रही सभी 14 टीमों के कप्तान मौजूद रहेंगे.

भारत का पहला मैच

दो दिन बाद शनिवार को बांग्लादेश और सह मेज़बान भारत के बीच मीरपुर के शेरे बांग्ला स्टेडियम में उदघाटन मैच खेला जाएगा.

भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की सह मेज़बानी में विश्व कप का आयोजन हो रहा है

दूसरी ओर श्रीलंका अपने अभियान की शुरुआत रविवार को कनाडा के ख़िलाफ़ खेलकर करेगा.

इस विश्व कप में कुल 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन टीमों के बीच 43 दिनों में कुल 49 मैच खेले जाएंगे जिनमें से 29 मैच भारत में होने हैं जबकि श्रीलंका में 12 मैचों का आयोजन होना है, बांग्लादेश को आठ मैचों की मेज़बानी मिली है.

इस विश्व कप के लिए पाकिस्तान को भी सह मेज़बान बनाया गया था लेकिन मार्च, 2009 में श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर हुए हमले के बाद आईसीसी ने पाकिस्तान से मेज़बानी वापस ले ली थी.

उपमहाद्वीप में पहली बार 1987 में विश्व कप का आयोजन किया गया था जब भारत और पाकिस्तान ने इसकी मेज़बानी की थी जबकि 1996 में इन दोनों देशों के अलावा श्रीलंका ने भी मेज़बानी का जिम्मा उठाया था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:58 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+