बांग्लादेश, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने कॉक्स बाजार स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश को 6-0 से हराकर सैफ महिला चैम्पियनशिप में लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
इस जीत के साथ ही महिला टीम ने जीत की हैट्रिक भी बनाई। इससे पहले, भारतीय महिलाओं ने भूटान को 18-0 जबकि श्रीलंका को 7-0 से हराया था।
भारतीय महिलाओं ने मैच की शुरुआत से ही विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा और पहले हाफ में ही सात गोल दागकर उन पर दबाव बढ़ा दिया।
भारत की ओर से कमला देवी ने हैट्रिक के साथ ही कुल चार गोल किए। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला 20 दिसम्बर को चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।