कोच्चि के नेहरू स्टेडियम की बदलेगी सूरत
केसीए के सचिव टी.सी. मैथ्यूज ने स्टेडियम में चल रहे कार्यो का मुआयना करने के बाद पत्रकारों से कहा कि इस काम के लिए मलेशिया की एक कम्पनी को ठेका दिया गया है। इस स्टेडियम को जल-जमाव की समस्या से निजात दिलाने की तैयारी है।
स्टेडियम से पानी के सुचारू निकास के लिए 1.4 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे जबकि नई प्रकाश व्यवस्था पर 3.5 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यह काम मशहूर कम्पनी फिलिप्स को दिया गया है।
आईपीएल का आयोजन विश्व कप के बाद होना है। अप्रैल-मई में होने वाले इस आयोजन के लिए स्थानीय कोच्चि टीम फरवरी के दूसरे सप्ताह में अपना लोगो और जर्सी जारी करेगी।
कोच्चि आईपीएल टीम को रांदेवू स्पोर्ट्स वर्ल्ड नाम की एक कम्पनी ने 1500 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस टीम ने इस महीने की शुरुआत में हुई नीलामी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कई प्रमुख खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications