क्रिकेट विश्व कप : रिक्शे पर नजर आएंगे सभी कप्तान
बांग्लादेश में टूर्नामेंट के निदेशक अली अहसान बाबू ने आईएएनएस को बताया, "रिक्शा हमारे पारम्परिक परिवहन का साधन है। यह बांग्लादेश की धरोहर का एक हिस्सा है। इसलिए हम इसे मेहमानों के समक्ष प्रस्तुत करना चाहते हैं। सभी 14 देशों के कप्तान रिक्शे पर सवार होकर स्टेडियम में दाखिल होंगे।"
बाबू ने कहा, "हमारे यहां के रिक्शों की पहचान उनकी रंगों की विविधता है। हम मेहमानों के समक्ष कलात्मक रूप से निर्मित रिक्शों को पेश करेंगे। रोशनी की अच्छी व्यवस्था की गई है, इससे स्टेडियम के प्रत्येक कोने से यह नजारा अच्छी तरह दिखेगा।"
उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह के पांच हिस्सों में रिक्शों का प्रदर्शन सबसे पहले किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में विश्व कप की मेजबानी करने वाले तीनों देशों भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
समारोह में भारतीय गायक शंकर, एहसान और लॉय अपनी मधुर आवाजों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications