न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट श्रृंखला के तीसरे और निर्णायक मैच की पहली पारी में जहीर ने स्मिथ को पगबाधा आउट कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई।
खास बात यह है कि जहीर ने स्मिथ को तीनों बार पहली पारी में पेवेलियन की राह दिखाई है।
डरबन टेस्ट की पहली पारी में जहीर ने स्मिथ को विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी के हाथों कैच करवाया था। इस टेस्ट मैच को भारत ने 87 रनों से जीता था।
इससे पहले, 2006 के दक्षिण अफ्रीका दौरे में जहीर ने डरबन के किंग्समीड मैदान पर पहली पारी में स्मिथ को सचिन तेंदुलकर के हाथों कैच कराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।