राष्ट्रीय खेल : मणिपुर शीर्ष पर कायम
दिल्ली तीसरे दिन की समाप्ति तक दूसरे स्थान पर पहुंच गई थी। उसके खाते में 16 स्वर्ण के अलावा नौ रजत और इतने ही कांस्य हैं जबकि मणिपुर ने 10 रजत और 12 कांस्य जीते हैं।
दिल्ली की तैराक ऋचा मिश्रा सर्वाधिक पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में अव्वल हैं। ऋचा ने अब तक कुल छह स्वर्ण और एक रजत पदक जीते हैं।
मध्य प्रदेश अब पदक तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गया है। उसके खाते में 15 स्वर्ण, 13 रजत और 20 कांस्य हैं। सर्वाधिक पदकों की दौड़ में मप्र (48) हालांकि सबसे आगे है। मप्र ने वूशू में छह और कराटे तथा ताइक्वांडो में तीन-तीन स्वर्ण जीते हैं।
सेना ने तीसरे दिन अपने स्थान में सुधार करते हुए तीसरा क्रम हासिल कर लिया था लेकिन ऋचा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली और महाराष्ट्र ने उसे पांचवें स्थान पर धकेल दिया है। सेना के नाम नौ स्वर्ण, 11 रजत और नौ कांस्य हैं।
महाराष्ट्र ने नौ स्वर्ण, 14 रजत और 13 कांस्य के साथ चौथा स्थान कायम कर लिया है। महाराष्ट्र ने तैराकी में पांच और निशानेबाजी में दो स्वर्ण जीते। हरियाणा नौ स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य के साथ छठे क्रम पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications