एटीपी चैम्पियनशिप : क्वार्टर फाइनल में हेविट के सामने होंगे रोडिक (लीड-1)
हेविट ने पुरुष वर्ग के एकल स्पर्धा के तीसरे दौर के मुकाबले में फ्रांस के खिलाड़ी एड्रियान मानारिनो को 6-7(9-11), 7-5, 6-0 से हराया। दूसरे सेट में 4-5 से पिछड़ने के बावजूद हेविट ने शानदार वापसी करते हुए इस सेट को 7-5 से जीता।
विश्व के सातवीं वरीयता प्राप्त अमेरिका के खिलाड़ी रोडिक ने सर्बिया के जांको टिपसारेविक को 6-1, 7-6 (10-8) से शिकस्त देकर अंतिम-16 में जगह बनाई।
दूसरी ओर, विश्व के चौथी वरीयता प्राप्त स्वीडन के टेनिस खिलाड़ी रॉबिन सोडरलिंग और चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिच सीधे सेटों में जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
सोडरलिंग ने फ्रांस के वाइल्ड कार्ड के जरिए टूर्नामेंट में प्रवेश करने वाले निकोलस माहुत को 7-6 (10-8), 7-6, (7-5) से शिकस्त दी। सोडरलिंग ने इस मुकाबले को 101 मिनट में जीता।
क्वार्टर फाइनल में सोडरलिंग का मुकाबला आठवीं वरीयता प्राप्त फ्रांस के माइकल लोड्रा से होगा। एक अन्य मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त बर्डिच ने फ्रांस के क्वालीफायर खिलाड़ी एडवर्ड रोजर को 6-3, 6-4 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications