अभ्यास मैच : भारत को शुरुआती झटके (लीड-1)
सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (25) और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी बिना खाता खोले क्रीज पर डटे हुए हैं। सहवाग 32 गेंदों पर पांच चौके लगा चुके हैं।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की ओर से पारी की शुरुआत सहवाग और गौतम गम्भीर ने की। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और गम्भीर छह रन के निजी योग पर तेज गेंदबाज डग बोलिंगर की गेंद पर कैमरन व्हाइट को कैच थमाकर पेवेलियन लौट गए। गम्भीर का विकेट 12 के कुल योग पर गिरा।
विराट कोहली ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए लेकिन वह भी 33 गेंदों पर 21 रन बनाकर चलते बने। कोहली को जॉन हेस्टिंग्स ने डेविड हसी के हाथों लपकवाया। कोहली ने सहवाग के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। कोहली का विकेट 54 के कुल योग पर गिरा।
युवराज सिंह एक रन पर मिशेल जानसन की गेंद पर विकेटकीपर ब्रैड हैडिन के हाथों विकेट के पीछे लपके गए। युवराज का विकेट 63 रन के योग पर गिरा। आस्ट्रेलिया की ओर से बोलिंगर, जानसन और हेस्टिंग्स ने एक-एक विकेट चटकाए हैं।
दिन-रात का यह मुकाबला 50-50 ओवरों का है। इसमें दोनों टीमों में शामिल सभी 15-15 खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications