समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस जीत ने तालिका में शीर्ष पर चल रहे ब्रार्सिलोना और रियल के बीच के अंकों के अंतर को कम कर दिया है। अब रियल और बार्सिलोना में पांच अंकों का अंतर रह गया है।
रियल के लिए इस मैच में जीत हासिल करना आसान नहीं था क्योंकि उसे शुरुआत से अंत तक 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसका कारण यह है कि गोलकीपर इकेर कासिलास को दूसरे मिनट में ही लाल कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया था।
बहरहाल, रियल के लिए मैच का एकमात्र गोल 24वें मिनट में मार्सेलो ने किया। रियल ने अब 23 मैचों से 57 अंक जुटा लिए हैं जबकि बार्सिलोना के 62 अंक हैं। बार्सिलोना को शनिवार को स्पोर्टिग गिजोन के हाथों 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।