राजगढ़ में वालीबॉल प्रतियोगिता 25 फरवरी से
शिमला, 13 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के खेल विभाग के निदेशक ज़े आर.कटवाल ने रविवार को बताया कि 14वीं अखिल भारतीय डॉ़ वाई़.एस़ परमार वालीबॉल प्रतियोगिता सिरमौर जिला के राजगढ़ में 25 से 27 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए शनिवार शाम राजगढ़ में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें राजस्व, वन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य, स्वास्थ्य, बिजली बोर्ड तथा नगर पंचायत के अधिकारियों ने भाग लिया।
कटवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन तथा व्यापक प्रबंधों को सुनिश्चित करने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के ठहरने की उचित व्यवस्था की जा रही है तथा विभिन्न होटलों तथा विश्रामगृहों में कम से कम 60 कमरों की आवश्यकता होगी। प्रतियोगिता का आयोजन राजगढ़ स्टेडियम में किया जा रहा है, जहां तीन वालीबॉल कोर्ट तैयार किए जाएंगे तथा स्टेडियम की दीर्घा में आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications