बहरीन की अशांति पर एफ-1 की नजर
मौजूदा सरकार को हटाने के लिए राजधानी मानामा में हजारों लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान मंगलवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक एफ-1 ने अपने बयान में कहा है कि वह सत्र की पहली रेस के मद्देनजर बहरीन की स्थिति पर नजर रखे हुए है।
एफ-1 के विपणन प्रमुख बर्नी एसलेस्टोन ने कहा है कि बहरीन और एफ-1 से जुड़े लोगों के हितों को ध्यान में रखकर स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों की बात पर गौर किया जाएगा।
एफ-1 ने हालांकि बहरीन ग्रां पी के स्थगित करने या फिर रद्द करने के सम्बंध में कोई बयान जारी नहीं किया है। उसका मानना है कि पहली रेस आयोजित होने में अभी काफी वक्त है और हालात को देखते हुए ही इस सम्बंध में कोई फैसला किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Wednesday, February 16, 2011, 15:00 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2011
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications