समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक क्लाइस्टर्स ने शुक्रवार को पेरिस इंडोर टेनिस स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया की जेलेना डोकिच को हराते हुए अपने लिए यह कुर्सी आरक्षित कराई है।
चार बार ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं क्लाइस्टर्स ने इस वर्ष आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता है। वह डेनमार्क की कैरोलिन वोजनियास्की को अपदस्थ करेंगी।
वोजनियास्की ऐसी खिलाड़ी हैं, जो बिना कोई ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हुए इस कुर्सी तक पहुंची हैं। इससे पहले रूस की दिनारा सफीना और क्रोएशिया की जेलेना जानकोविक 2008 में सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी रह चुकी हैं। दोनों के नाम एक भी ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं है।
वर्ष 2007 में टेनिस से संन्यास लेने के बाद 2009 में वापसी करते हुए अमेरिकी ओपन खिताब जीतने वाली क्लाइस्टर्स ने कहा, "मैं सर्वोच्च वरीयता की कुर्सी दोबारा हासिल करके बेहद खुश हूं।"
एक बच्ची का मां क्लाइस्टर्स पहली बार 2003 में और फिर 2006 में सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी बनी थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।