महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में क्लाइस्टर्स ने रविवार को इस्टोनिया की खिलाड़ी काइया कानेपी को 6-1, 7-5 से शिकस्त दी।
एक अन्य महिला सेमीफाइनल मुकाबले में कवितोवा ने अमेरिका की बेथानी माटेक को 6-2, 6-0 से पराजित किया।
क्लाइस्टर्स सोमवार को आधिकारिक रूप से डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज हो जाएंगी। क्लाइस्टर्स ने यह स्थान शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया की जेलेना डोकिच को हराकर सुरक्षित की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।