कनाडा के खिलाफ मिली जीत से संतुष्ट हैं तमीम
बांग्लादेश ने शनिवार को खेले गए अभ्यास मुकाबले में कनाडा को नौ विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। तमीम ने इस मुकाबले में 69 रनों की पारी खेली।
समाचार पत्र 'डेली स्टार' ने तमीम के हवाले से लिखा है, " जीत एक आदत है। हमारा मुख्य लक्ष्य पहला मैच जीतना था। हमने वर्ष 2007 के विश्व कप में शानदार खेल दिखाया था क्योंकि टूर्नामेंट में हमने कुछ मुकाबले जीते थे। इसलिए हमारे लिए यह बढ़िया है कि हमने शुरुआत जीत से की है।"
पत्र के मुताबिक तमीम ने कहा, "हम अभ्यास मुकाबले में सभी खिलाड़ियों को खेलने का मौका देना चाहते हैं। हम अपने तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं कि उन्होंने सुनियोजित योजना के तहत गेंदबाजी की। तेज गेंदबाज शैफुल इस्लाम और रुबेल हुसैन ने कुल चार विकेट लिए। खासतौर पर शैफुल ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications