चैम्पियंस लीग : न्यू साउथ वेल्स को मिला 112 रनों का लक्ष्य (लीड-3)
टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए न्यू साउथ वेल्स टीम ने स्टुअर्ट क्लार्क की अगुआई में शानदार गेंदबाजी करते हुए समरसेट को निर्धारित 20 ओवरों में 111 रनों पर सीमित कर दिया। इस दौरान समरसेट ने सात विकेट गंवाए।
समरसेट की ओर से जेंडर डी ब्रूएन ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। इसके अलावा क्रेग कीव्सिटर ने 13 और ओमारी बैंक्स ने 12 रनों का योगदान दिया। ब्रूएन ने 32 गेंदों पर दो चौके लगाए।
एक समय समरसेट की टीम ने अपने सात विकेट मात्र 85 रनों पर गंवा दिए थे लेकिन वेस डर्सटन (नाबाद ) और जोस बटलर (10) ने आठवें विकेट के लिए 26 रन जोड़कर अपनी टीम को संतोषजनक स्थिति में पहुंचा दिया।
इसके अलावा कप्तान जस्टिन लेंगर (5), अरुल सुपैया (8), जेम्स हिल्ड्रिथ (6) और पीटर ट्रेगो (3) ने निराश किया। न्यू साउथ वेल्स की ओर से क्लार्क ने तीन विकेट झटके जबकि ब्रेट ली, नेथन हॉरिट्ज और मोएसिस हेनरिक्स के खाते में एक-एक सफलता आई।
साइमन कैटिच की कप्तानी में खेल रही न्यू साउथ वेल्स टीम ने अब तक खेले गए दो मुकाबलों से दो अंक जुटाए हैं। उसने एक मैच जीता है जबकि एक में हार मिली है।
दूसरी ओर, समरसेट टीम के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इस मैच के साथ वह अपना जीत का खाता खोलना चाहेगी। समरसेट को डायमंड ईगल्स और त्रिनिदाद एवं टोबेगो के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications