डरबन टेस्ट : जहीर ने भारत को दिलाई पहली सफलता (लीड-2)
स्मिथ नौ रन बनाने के बाद जहीर की गेंद पर कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के हाथों विकेट के पीछे लपके गए। स्मिथ ने 11 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए। यह विकेट 23 रन के कुल योग पर गिरा।
अल्वारो पीटरसन 14 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि जैक्स कैलिस ने खाता नहीं खोला है। पीटरसन ने अपनी 19 गेंदों की पारी में दो चौके लगाए हैं।
इससे पहले, भारत की पहली पारी 205 रनों पर सिमट गई। भारत के अंतिम चार बल्लेबाज 22 रन जोड़कर पेवेलियन लौट गए।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने छह विकेट पर 183 रन बनाए थे। पहले दिन 20 रन पर नाबाद लौटने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 35 रन बनाकर आउट हुए जबकि हरभजन सिंह ने 21 रन बनाए।
हरभजन पहले दिन 15 रन पर नाबाद लौट थे। दूसरे दिन भारत ने हरभजन और धौनी के अलावा जहीर खान (0) तथा शांताकुमारन श्रीसंत (0) के विकेट गंवाए।
भारत ने पहले दिन वीरेंद्र सहवाग (25), मुरली विजय (19), राहुल द्रविड़ (25), सचिन तेंदुलकर (13), वी.वी.एस. लक्ष्मण (38) और चेतेश्वर पुजारा (19) के विकेट गंवाए थे।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने 50 रन देकर छह विकेट लिए जबकि लोनाबो त्सोत्सोबे और मोर्न मोर्कल के खाते में दो-दो विकेट आए।
तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। उसने सेंचुरियन में खेले गए पहले मुकाबले में भारत को पारी के अंतर और 25 रनों से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications