Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फोटोग्राफरों से उलझ पड़े रियल मेड्रिड के कोच

स्पेन के समाचार पत्र 'ई वन मुन्डो' के आनलाइन संस्करण के अनुसार, मॉरिन्हो अपने परिवार के साथ जब विमान से उतरे तब हवाईअड्डे पर कुछ फोटोग्राफर उनका इंतजार कर रहे थे। मॉरिन्हो के परिवार के सदस्यों की फोटो लेने से मना करने पर उनके बीच बहस शुरू हो गई। परिवार की फोटो ले चुके कुछ फोटोग्राफरों को मॉरिन्हो ने अपमानित भी किया।

गौरतलब है कि मॉरिन्हो लोगों की नजरों से अपने परिवार को दूर रखने को लेकर सजग रहते हैं और उन्हें मीडिया से हमेशा बचाकर रखते हैं।

घटना के बाद मॉरिन्हो कार में बैठकर वहां से तेजी से निकल गए। रियल मेड्रिड का प्रशिक्षण सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, December 30, 2010, 11:00 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+