Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी : बड़ौदा को 199 रनों का लक्ष्य

बड़ौदा ने भोजनकाल तक बिना कोई विकेट खोए 16 रन बना लिए हैं। बड़ौदा को अभी भी जीत के लिए 183 रनों की जरूरत है जबकि उसके 10 विकेट सुरक्षित हैं।

रेलवे ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 366 रनों पर घोषित की। इससे पहले रेलवे की पहली पारी 248 रनों पर सिमट गई थी जबकि बड़ौदा ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे।

सलामी बल्लेबाज जयकिशन कोसवाला (6) और कॉनन विलियम्स (7) नाबाद लौटे। कोसवाला ने 33 गेंदों पर एक चौका जबकि विलियम्स ने 34 गेंदों पर एक चौका लगाया है।

रेलवे की ओर से तीसरे दिन 85 रन पर नाबाद लौटने वाले बल्लेबाज प्रशांत अवस्थी ने शानदार 125 रन बनाए। रन आउट होने से पहले अवस्थी ने 133 गेंदों पर 14 चौके लगाए।

धिरेन साल्वी ने 40 रन जबकि अनुभवी जयप्रकाश यादव ने 36 रनों का योगदान दिया। साल्वी ने 33 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया वहीं यादव ने 33 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया।

इसके अलावा महेश रावत ने आठ रनों का योगदान दिया। येरे गौड़ (28) और अनुरीत सिंह बिना खाता खोले नाबाद रहे।

बड़ौदा की ओर से संकल्प वोहरा ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि मुर्तजा वोहरा और भार्गव भट्ट ने दो-दो विकेट चटकाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, December 27, 2010, 14:25 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+