कम से कम एकदिवसीय मैच खेलें सचिन : बोर्डर
वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक बोर्डर ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन के योगदान के मद्देनजर मेरे मन में उनके लिए अपार श्रद्धा है लेकिन मैं समझता हूं कि बेहतर होगा कि सचिन कम से कम सीमित ओवरों के मैच खेलें। इससे उनका टेस्ट करियर लंबा होगा।"
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 20 वर्षो तक बने रहने को महान उपलब्धि बताते हुए बोर्डर ने कहा, "20 वर्षो तक अपने देश का प्रतिनिधित्व करना कम बड़ी उपलब्धि नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटरों पर हमेशा भारी दबाव रहता है। मैं कहूंगा कि उन्होंने इन दबावों को अच्छे से झेला है। अन्य खिलाड़ियों की तरह उनका करियर भी चोटों से प्रभावित हुआ है लेकिन इसके बावजूद सचिन में खेल के प्रति वही जज्बा है जो 20 साल पहले था।"
उल्लेखनीय है कि लंबे समय तक क्रिकेट खेलने वाले मौजूदा दौर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटरों में श्रीलंका के सनत जयसूर्या के बाद सचिन का ही नाम आता है। जयसूर्या 441 एकदिवसीय और 159 टेस्ट मैच खेल चुके हैं जबकि सचिन ने 432 एकदिवसीय मैच खेले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications