Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ग्रीम स्मिथ की खोई टेस्ट टोपी मिली

स्मिथ ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर के माध्यम से अपनी प्यारी टोपी की गुमशुदगी की खबर दी थी। अब स्मिथ ने ट्विटर के ही माध्यम से इसके मिलने की खबर दी है।

स्मिथ को आशंका थी कि केपटाऊन से डरबन की यात्रा के दौरान किसी ने उनकी टोपी चुराई है। स्मिथ को इसका खासा अफसोस था क्योंकि वह टोपी उन्हें बहुत अजीज थी।

स्मिथ ने अपने ट्वीट में लिखा है कि वह इस टोपी को अपने करियर के पहले टेस्ट मैच से ही अपने साथ रखे हुए थे। स्मिथ ने अपना पहला टेस्ट मैच 2002 में खेला था।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने भी स्मिथ की टोपी मिलने की खबर की पुष्टि की है। सीएसए ने हालांकि यह नहीं बताया कि यह टोपी किसी ने लौटाई है या फिर किसी के पास से बरामद की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, December 27, 2010, 14:00 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+