बाराबाती स्टेडियम में खेला जाने वाला यह 16वां दिन-रात का एकदिवसीय मुकाबला होगा। उड़ीसा क्रिकेट संघ के सचिव आशीर्वाद बेहेरा ने बताया कि मैच के लिए जरूरी तैयारियां शुरू कर दी गई है।
बकौल बेहेरा, "स्टेडियम की क्षमता 35,000 से बढ़ाकर 45,000 किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग इस मैच का आनंद ले सकें। हम यहां पहली बार वातानुकूलित कारपोरेट बॉक्स तैयार कर रहे हैं। इसमें 800 लोग बैठ सकेंगे।"
इस मैच के लिए खिलाड़ियों, अंपायरों और अधिकारियों को कटक से 25 किलोमीटर दूर स्थित राजधानी भुवनेश्वर के मेफेयर लैगून होटल में ठहराया जाएगा। इन लोगों के लिए होटल आरक्षित कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।