एशियन एमेच्योर गोल्फ में राशिद की अच्छी शुरुआत
पिछले सप्ताह सिंगापुर में एमेच्योर खिताब जीतने वाले राशिद ने 72 होल वाले इस टूर्नामेंट के पहले दौर में तीन बर्डी की मदद से वन-अंडर 71 स्कोर हासिल किया।
राशिद पहले दौर के बाद संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर हैं। वह शीर्ष पर चल रहे चीनी खिलाड़ी हान रेन से छह शॉट पूछे हैं। राशिद के अलावा पांच अन्य भारतीय गोल्फ खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं।
इनमें विक्रम राणा 75वें स्थान पर चल रहे हैं जबकि गगन वर्मा 76वें, मोइन मालाक 77वें, अशर्दीप तिवाना 78वें और अभिषेक झा 79वें स्थान पर हैं।
इस चैम्पियन के विजेता को 2010 के मास्र्ट्स टूर्नामेंट में खेलने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा विजेता और उपविजेता को अगले साल सेंट एंड्रयूज में खेली जाने वाली 'इंटरनेशनल फाइनल क्वालीफाईंग फॉर द ओपन चैम्पियनशिप' में खेलने की योग्यता मिल जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications