टोरंटो, 24 जुलाई: विंबलडन का खिताब जीतने के बाद रोजर्स कप (टोरंटो मास्टर्स) टेनिस टूर्नामेंट के मौके पर जब राफेल नडाल पहली बार कोर्ट में उतरे तो सभी की निगाहें उनके खले पर टिकी हुई थीं। जैसी उम्मीद थी, वैसा ही प्रदर्शन किया।
दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने अमेरिका के जेसी लेवाइन को 6-4, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। पहले दौर में 'बाई' हासिल करने वाले नडाल ने दूसरे दौर के मुकाबले में आसान जीत दर्ज की। हालांकि इस बार उनका खेल थोड़ा धीमा रहा।
उधर एक अन्य मुकाबले में रूस के मरात साफिन भी आसान जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। साफिन ने अमेरिका के सैम क्वीयरी को 6-3, 6-3 से हराया। इसके अलावा स्पेन के डेविड फेरर भी दूसरे दौर में स्थान बनाने में सफल रहे। उन्होंने रॉबी गेनप्री को 6-4, 6-4 से हराया।