रणजी ट्रॉफी : राजस्थान की पकड़ मजबूत
भोजनकाल तक सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद (26) और सुब्रमण्यम बद्रीनाथ (16) नाबाद लौटे।
मुकुंद ने 51 गेंदों पर पांच चौके लगाए हैं जबकि बद्रीनाथ 21 गेंदों पर तीन चौके लगा चुके हैं।
मुकुंद और बद्रीनाथ के बीच दूसरे विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी हो चुकी है। अरुण कार्तिक को सात रन के निजी योग पर दीपक चाहर ने बोल्ड किया।
राजस्थान की ओर से तीसरे दिन की शुरुआत मंगलवार के नाबाद बल्लेबाज मेनारिया (88) और कानितकर (64) ने की। राजस्थान ने दूसरे दिन पांच विकेट के नुकसान पर 483 रन बनाए थे।
मेनारिया ने अपने कल के निजी योग में 18 रन जोड़कर चंद्रशेखर गणपति की गेंद पर दिनेश कार्तिक को कैच थमा बैठे। उन्होंने 189 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्के लगाए।
कानितकर ने 191 गेंदों पर 13 चौके लगाए। मेनारिया और कानितकर ने छठे विकेट के लिए 146 रनों की साझेदारी की।
पंकज सिंह को नौ रन के निजी योग पर गणपति ने बद्रीनाथ के हाथों कैच करवाया। चाहर चार रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले, राजस्थान की ओर से आकाश चोपड़ा (139), विनीत सक्सेना (72) और रोबिन बिष्ट (65) ने शानदार पारियां खेली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications