देश के लिए डेविस कप जीतना है मेरा सपना : सोमदेव
त्रिपुरा सरकार द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान सोमदेव ने कहा, "भारत टेनिस के विश्व ग्रुप में प्रवेश कर चुका है। मेरा सपना देश के लिए डेविस कप खिताब जीतना है।"
एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले सोमदेव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया।
सोमदेव ने कहा, "मेरा परिवार हर वक्त मेरे साथ है। उसने एक सफल टेनिस खिलाड़ी बनने में मेरी बहुत मदद की है। मेरे परिजनों ने हमेशा मेरा साथ दिया है।"
त्रिपुरा के राजघराने से सम्बंध रखने वाले सोमदेव एक महीने के अभ्यास के बाद अमेरिका के टेक्सास से शनिवार को स्वदेश पहुंचे।
सोमदेव ने अगरतला में आयोजित सम्मान समारोह में खुद को मिली तालियों के लिए लोगों का धन्यवाद किया। सोमदेव ने कहा, "देश के लिए खेलना मेरा सपना रहा है। राष्ट्रध्वज को विदेशों में लहराता देख मुझे काफी गर्व होता है। मुझे अपने देश के लिए खेलना पसंद है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications