कोलिंगवुड के खराब फार्म से चिंतिंत नहीं हैं फ्लावर
फ्लावर आस्ट्रेलिया के साथ जारी एशेज श्रृंखला में खराब प्रदर्शन के बावजूद कोलिंगवुड के फार्म को लेकर चिंतित नहीं हैं।
कोलिंगवुड ने एशेज की पांच पारियों में सिर्फ 14 की औसत से रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने पिछले नौ टेस्ट मैचों में एक बार 50 का आंकड़ा पार किया है। कोलिंगवुड ने अपना आखिरी शतक बांग्लादेश के खिलाफ मार्च में लगाया था।
इसके बावजूद फ्लावर का कहना है कि सिडनी में सोमवार से खेले जाने वाला पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में कोलिंगवुड टीम में अपना स्थान बनाए रखने में सफल रहे हैं।
फ्लावर ने कहा, "मैं कोलिंगवुड के बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहता। वह एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। उनका काम अन्य बल्लेबाजों की तरह रन बनाना है और वह सिडनी में ऐसा करने में जरूर कामयाब होंगे।"
पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड 2-1 से आगे है। 2009 में एशेज जीतने वाली इंग्लिश टीम एशेज अर्न पर कब्जा कर चुकी है लेकिन श्रृंखला जीतने की उसकी मुहिम सिडनी में जीत के साथ ही पूरी हो सकेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications