चैम्पिंयस लीग : समरसेट मुश्किल में, 5 विकेट गिरे (लीड-2)
खबर लिखे जाने तक टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी कर रही समरसेट टीम ने पांच विकेट पर 46 रन बनाए थे। जेंडर डी ब्रूएन तीन और ओमारी बैंक्स एक रन बनाकर खेल रहे थे। न्यू साउथ वेल्स की ओर से स्टुअर्ट क्लार्क ने तीन विकेट चटकाए हैं।
समरसेट ने सलामी बल्लेबाज क्रेग कीस्विटर (13), कप्तान जस्टिन लेंगर (5), अरुल सुपैया (8), जेम्स हिल्ड्रिथ (6) और पीटर ट्रेगो (3) के विकेट गंवाए हैं।
न्यू साउथ वेल्स टीम ने कोई परिवर्तन नहीं किया है। साइमन कैटिच की कप्तानी में खेल रही इस टीम ने अब तक खेले गए दो मुकाबलों से दो अंक जुटाए हैं। उसने एक मैच जीता है जबकि एक में हार मिली है।
दूसरी ओर, समरसेट टीम के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इस मैच के साथ वह अपना जीत का खाता खोलना चाहेगी। समरसेट को डायमंड ईगल्स और त्रिनिदाद एवं टोबेगो के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications