Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डरबन टेस्ट : भारत को 292 रनों की बढ़त (लीड-3)

तीसरे दिन का खेल शुरू होने के साथ एक के बाद एक तीन विकेट गिरने के साथ भारत के लिए यह स्थिति पाना मुमकिन नहीं लग रहा था लेकिन कलात्मक बल्लेबाज वी.वी.एस. लक्ष्मण और जहीर खान के बीच आठवें विकेट के लिए जोड़े गए 70 रनों की बदौलत यह संभव हो सका।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 23 रन पर नाबाद लौटने वाले लक्ष्मण ने भोजनकाल तक 140 गेंदें का सामना करते हुए 11 चौकों की मदद से 86 रन जोड़ चुके हैं जबकि जहीर ने उनका शानदार अंदाज में साथ देते हुए 59 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 27 रन बनाए हैं।

भारतीय टीम ने 148 रनों के कुल योग पर अपना सातवां विकेट गंवाया था। इसके बाद जहीर और लक्ष्मण ने टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया। पहली पारी के आधार पर मिली 74 रनों की बढ़त को मिलाकर भारत की कुल बढ़त 292 रनों की हो गई है। तीसरे दिन भारत को चेतेश्वर पुजारा के रूप में पांचवां झटका लगा जबकि इसके बाद कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और हरभजन सिंह पेवेलियन लौटे।

भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट खोकर 92 रन बनाए थे। दूसरे दिन की समाप्ति तक 23 रन पर नाबाद लौटने वाले वी.वी. एस. लक्ष्मण 47 रन बनाकर एक छोर पर डटे हुए हैं जबकि जहीर खान ने खाता नहीं खोला है। लक्ष्मण ने 92 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए हैं।

भारत ने अपनी पहली पारी में 205 रन बनाए थे जबकि मेजबान टीम अपनी पहली पारी में 131 रन ही बना सकी थी। भारत ने वीरेंद्र सहवाग (32 रन) की तेज पारी की बदौलत शुरुआत अच्छी की थी लेकिन 42 रन के कुल योग पर सहवाग के पेवेलियन लौटने के साथ उसकी बदकिस्मती का दौर शुरू हो गया।

भारत ने 44 के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (9) और 48 के कुल योग पर राहुल द्रविड़ (2) का विकेट गंवाया। तेंदुलकर का विकेट 56 के कुल योग पर गिरा। उन्होंने छह रन बनाए। ये सभी विकेट दूसरे दिन गिरे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, December 28, 2010, 17:00 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+