रणजी ट्रॉफी : कोहरे की वजह से खेल शुरू होने में देरी
पहले दिन के खेल की समाप्ति पर हरियाणा ने सलामी बल्लेबाज नितिन सैनी (नाबाद 137) और सन्नी सिंह (102) की बदौलत दो विकेट पर 293 रन बना लिए थे।
सैनी 283 गेंदों पर 15 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं जबकि अंकित रावत नौ रन बनाकर सैनी का साथ दे रहे हैं। सैनी और सनी ने दूसरे विकेट के लिए 241 रन जोड़े।
तमिलनाडु ने टॉस जीतकर हरियाणा को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। हरियाणा की ओर से पारी की शुरुआत सैनी और राहुल दीवान ने की।
राहुल 10 रन के निजी योग पर सुनील साम की गेंद पर अरुण कार्तिक को कैच थमा बैठे। ऑफ स्पिनर रविचंद्र अश्विन की गेंद पर अरुण कार्तिक को कैच देने से पहले सनी ने 213 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्के लगाए।
तमिलनाडु की ओर से सुनील और अश्विन ने एक-एक विकेट झटका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Saturday, December 25, 2010, 13:00 [IST]
Other articles published on Dec 25, 2010
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications