सोमदेव को चेन्नई ओपन में अच्छे परिणाम की उम्मीद
सोमदेव ने 2009 में इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर सनसनी फैला दी थी। वह फाइनल में क्रोएशिया के मारिन सेलिक के हाथों हार गए थे।
सोमदेव इस टूर्नामेंट के मुख्य दौर में सीधे तौर पर जगह पाने वाले एकमात्र भारतीय हैं। शनिवार को उन्हें यह मालूम पड़ेगा कि पहले दौर में उनकी भिड़ंत किस खिलाड़ी के साथ होगी और उसी के बाद वह अपनी रणनीति तय करेंगे।
सोमदेव ने गुरुवार को मीडिया से कहा, "इस टूर्नामेंट में थॉमस बेरड्रिक, सेलिक और जानको टिपसार्विक जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी खेल रहे हैं। मेरे लिए यह जानना सबसे जरूरी है कि पहले दौर में मेरी भिड़ंत किसके साथ होगी। इसी के आधार पर मैं अपनी आगे की रणनीति तैयार कर सकूंगा।"
सोमदेव के लिए यह वर्ष काफी अच्छा रहा है। एक तरफ वह जहां विश्व वरीयता क्रम के शीर्ष-100 में जगह बनाने में सफल रहे वहीं उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों का एकल खिताब अपने नाम किया। इस लिहाज से सोमदेव से चेन्नई ओपन में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications