पीसीबी को आईपीएल की प्रतिक्रिया का इंतजार
पीसीबी के वरिष्ठ अधिकारी सुभान अहमद ने संवाददाताओं से कहा, "पीसीबी आईपीएल में अपने खिलाड़ियों को खेलते देखना चाहती है। हमने खुद पिछले सप्ताह आईपीएल अधिकारियों से संपर्क कर उनसे वास्तविक स्थिति का पता लगाने की कोशिश की लेकिन अभी तक इस मामले में उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया है।"
अहमद ने कहा, "हमारी ओर से खिलाड़ियों के इस लीग में खेलने पर कोई आपत्ति नहीं है। अगर खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने के लिए किसी भी कागजात की जरूरत पड़ेगी तो हम उसे जरूर मुहैया कराएंगे। चाहे वह अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) ही क्यों न हो। इस लीग में खिलाड़ियों को शामिल करना हमारे हाथ में नहीं है।"
उल्लेखनीय है कि आईपीएल के पहले संस्करण में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था उसके बाद दोनों देशों के बीच आई राजनीतिक खटास की वजह से खिलाड़ियों को दूसरे और तीसरे संस्करण से वंचित रहना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications