चेन्नई ओपन : पहले दौर में बोपन्ना की भिड़ंत वावरिंका से
चेन्नई में सोमवार से खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में बोपन्ना और वावरिंका को वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रेवश दिया गया है।
दोनों खिलाड़ी पिछले वर्ष भी इस टूर्नामेंट के पहले दौर में भिड़ चुके हैं जिसमें बोपन्ना को हार का सामना करना पड़ा था। वावरिंका पिछले वर्ष के उप विजेता रहे हैं।
राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में भारतीय झंडा बुलंद करने वाले सोमदेव देवबर्मन को उनकी वर्तमान रैंकिंग (106) को देखते हुए वाइल्ड कार्ड दिया गया है।
सोमदेव का पहले दौर में मुकाबला हमवतन यूकी भाम्बरी से होगा।
18 वर्षीय भाम्बरी ने कहा, " चेन्नई में मैं चौथी बार आया हूं। मैं यहां पिछले कई दिनों से हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छा करूंगा।"
सोमदेव ने कहा, "मुझे चेन्नई आना अच्छा लगता है। मैं यहां पिछले पांच दिनों से हूं और यहां की परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने की कोशिश कर रहा हूं।"
सोमदेव ने पुरुषों के एकल स्पर्धा में राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते थे।
बोपन्ना और वावरिंका के बारे में सोमदेव का कहना है, "रोहन ने डेविस कप के दौरान सेंटर कोर्ट पर अच्छे मैच खेले हैं जबकि वावरिंका के लिए यह वर्ष काफी अच्छा रहा है। इन दोनों के बीच एक अच्छा मुकाबला होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications