Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कैलिस और स्टेन के लिए बेहतर रहा है न्यूलैंड्स का मैदान

सेंचुरियन टेस्ट में करियर का पहला दोहरा शतक लगाने वाले कैलिस के लिए न्यूलैंड्स का मैदान बेहतर रहा है।

कैलिस ने इस मैदान पर अब तक 17 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 66.75 की औसत से उन्होंने 1602 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने छह शतक और आठ अर्धशतक लगाए हैं।

दूसरी ओर, तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने यहां छह मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 21.78 की औसत से 33 विकेट झटके हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे स्टेन से कप्तान ग्रीम स्मिथ को काफी उम्मीदें होंगी।

स्टेन के साथी तेज गेंदबाज मोर्न मोर्कल भी यहां बल्लेबाजों के लिए घातक साबित हुए हैं। मोर्कल ने यहां खेले एक मात्र टेस्ट मैच में 21.00 की औसत से छह विकेट झटके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, January 1, 2011, 17:00 [IST]
Other articles published on Jan 1, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+