Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोटेरा टेस्ट : श्रीलंका ने 3 विकेट पर 275 रन बनाए (लीड-3)

भारतीय पारी को 426 के स्कोर पर समेटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान की शानदार शतकीय पारी की बदौलत तीन विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाए।

तिलकरत्ने ने थरंगा परानाविताना के साथ श्रीलंकाई पारी को मजबूत शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए दोनों ने तेजी से 74 रन बनाए। परानाविताना के रूप में श्रीलंका का पहला विकेट गिरा। उन्होंने 55 गेंदों का सामना किया और 35 रन बनाए। उनका विकेट ईशांत शर्मा के खाते में गया।

इसके बाद दिलशान ने कप्तान कुमार संगकारा के साथ श्रीलंकाई पारी को मजबूती देने की कोशिश की। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी हुई।

चायकाल के विश्राम के बाद दिलशान ने जहां अपना शतक पूरा किया वहीं भारत को दिलशान और संगकारा के रूप में दो सफलताएं मिली। दिलशान के रूप में श्रीलंका को दूसरा झटका लगा। उन्होंने 133 गेंदों का सामना किया और 12 चौकों की मदद से 112 रन बनाए। तेज गेंदबाज जहीर खान ने उन्हें आउट किया। उन्हें द्रविड़ ने लपका।

इसके बाद संगकारा के रूप में श्रीलंका को तीसरा झटका लगा। उन्होंने 85 गेंदों का सामना किया और 31 रन बनाए। उन्हें भी जहीर ने चलता किया।

इसके बाद माहेला जयवर्धने और थिलन समरवीरा ने संभलकर श्रीलंकाई पारी को आगे बढ़ाया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने वक्त जयवर्धने 36 और समरवीरा 45 रन बनाकर नाबाद थे।

भारत की ओर से जहीर खान सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने श्रीलंका के दो खिलाड़ियों को पेवेलियन की राह दिखाई। ईशांत को एक विकेट मिला।

इससे पहले, कल के छह विकेट पर 385 रन से आगे खेलते हुए भारतीय टीम 426 के स्कोर पर सिमट गई। मैच के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करने वाले राहुल द्रविड़ आज अपने खाते में एक भी रन नहीं जोड़ सके। दिन के तीसरे ओवर में चनाका वेलेगेदारा ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।

हरभजन सिंह के 22, जहीर के 12 और अमित मिश्रा के 7 रनों की बदौलत भारतीय टीम 426 का स्कोर बना पाई।

वेलेगेदारा श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार भारतीय खिलाड़ियों को पेवेलियन की राह दिखाई। मुथैया मुरलीधरन ने तीन विकेट चटकाए जबकि धम्मिका प्रसाद ने दो खिलाड़ियों को आउट किया।

पहले दिन कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और मिस्टर भरोसेमंद द्रविड़ की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने छह विकेट के नुकसान पर 385 रन बनाए थे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक द्रविड़ 177 रन बनाकर मैदान पर डटे थे जबकि हरभजन उनका साथ दे रहे थे। वह दो रन बनाकर नाबाद थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+