एशियाई खेल : पाकिस्तान हॉकी टीम में अब्बास की वापसी
पिछले दिनों राष्ट्रमंडल खेलों में पाकिस्तानी हॉकी टीम के निरशाजनक प्रदर्शन के बाद अब्बास के टीम में वापसी की अटकलें लगाई जा रही थीं। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने पाकिस्तान को करारी मात दी थी। चीन के गुआंगझाओ शहर में 12 नवंबर से एशियाई खेलों की शुरुआत हो रही है।
स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार पाकिस्तानी टीम के मुख्य चयनकर्ता हनीफ खान ने पहले अब्बास को टीम में जगह नहीं दी थी लेकिन बीते 21 अक्टूबर को अब्बास को टीम में शामिल करने का फैसला हुआ। अब एशियाई खेलों की समिति की ओर से भी अब्बास के खेलने की अनुमति मिल गई है।
एशियाई खेलों में भी पाकिस्तानी हॉकी टीम की अगुवाई अशरफ करेंगे। उन्होंने इन खेलों के बाद संन्यास लेने का फैसला किया है ताकि नए खिलाड़ियों को मौका मिल सके। एशियाई खेलों में भाग लेने वाली पाकिस्तानी टीम इस प्रकार है:
जीशान अशरफ (कप्तान), इमरान शाह (उप कप्तान), सलमान अकबर, सुहेल अब्बास, मोहम्मद इरफान, वसीम अहमद, मोहम्मद रशीद, फरीद अहमद, मोहम्मद तौसीफ, अब्दुल हसीम खान, रेहान बट्ट, शकील अब्बासी, शफकत रसूल, मोहम्मद जुबैर, मोहम्मद वकास शरीफ और मोहम्मद रिजवान।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications