केइफर ने टेनिस को अलविदा कहा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक केइफर ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह तुरंत प्रभाव से टेनिस को अलविदा कह रहे हैं। केइफर के मुताबिक वह अपना आगे का वक्त अपनी बेटी के साथ बिताना चाहते हैं।
32 वर्षीय केइफर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित साक्षात्कार में साक्षात्कारकर्ता डेई वेल्ट को बताया कि वह अपनी बेटी के साथ वक्त बिताने के साथ-साथ हनोवर96 क्लब के लिए ओवर-32 टीम में खेलना चाहते हैं। इसके अलावा वह खेल प्रबंधन की पढ़ाई भी करना चाहते हैं।
केइफर ने कहा, "15 साल तक टेनिस खेलते रहने के बाद अब जीवन की किताब में एक नया अध्याय जोड़ने का वक्त आ गया है। मैंने बीते दिनों में ही टेनिस को अलविदा कहने का फैसला किया था।"
केइफर को एक समय बोरिस बेकर का उत्तराधिकारी माना जाता था। वह 1995 में आस्ट्रेलियन और अमेरिकी ओपन के जूनियर चैम्पियन रह चुके हैं।
केइफर ने अपने 15 साल के करियर में एटीपी टूर के छह टूर्नामेंट जीते। वर्ष 2000 में वह अपने करियर के सबसे ऊंचे मुकाम चौथी वरीयता तक पहुंचे थे। 2004 में केइफर ने ओलम्पिक का युगल रजत पदक जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications