वुड्स ने 2010 में कमाए सर्वाधिक 7.4 करोड़ डॉलर
गोल्फ की मशहूर पत्रिका 'गोल्फ डाइजेस्ट' के मुताबिक विश्व के दूसरे वरीयता प्राप्त गोल्फ खिलाड़ी वुड्स ने इस वर्ष कुल 7.42 करोड़ डॉलर की कमाई की है, जो दूसरे किसी गोल्फर की कमाई से काफी अधिक है। इसमें वह रकम शामिल नहीं है, जो वुड्स ने एलिन को तलाक के बदले दिए हैं।
वुड्स ने अपने मॉडल पत्नी स्वीडन की एलिन को अपने दो बच्चों के परिवरिश के लिए कुल 4.8 करोड़ डॉलर दिए हैं। 7.42 करोड़ डॉलर में से वुड्स ने 2.29 करोड़ पुरस्कार राशि के तौर पर कमाए हैं जबकि बाकी की राशि विज्ञापन और अन्य माध्यमों से उनके पास पहुंची है।
अमेरिका के फिल मिकेलसन कमाई के लिहाज से दूसरे स्थान पर रहे। मिकेलसन ने 2010 में कुल 4.18 करोड़ डॉलर की कमाई की जबकि अर्नाल्ड पाल्मर (3.9 करोड़ डॉलर) तीसरे तथा ग्रेग नार्मन (3.0 करोड़ डॉलर) इस श्रेणी में चौथे स्थान पर रहे।
बीते वर्ष नवम्बर में पहली बार विवाहेत्तर सम्बंधों का खुलासा होने के बाद से लगभग 19 महिलाओं ने वुड्स पर इस तरह के आरोप लगाए। इससे वुड्स का वैवाहिक और पेशेवर जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
कुछ वक्त के लिए उन्होंने गोल्फ से संन्यास ले लिया। मीडिया के सामने आकर उन्होंने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी लेकिन इसके बावजूद वह अपनी पत्नी को दूर जाने से नहीं रोक सके।
एटी एंड टी और एशेंचर जैसी कई बड़ी कम्पनियों ने वुड्स के साथ विज्ञापन सम्बंधी करार खत्म कर लिया लेकिन कुछ बड़ी कम्पनियां उनके साथ बनी रहीं। एटी एंड टीम तथा एशेंचर के अलग होने से वुड्स को 3.5 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ।
खिताब के लिए तरस रहे वुड्स को नवम्बर में बड़ा झटका लगा, जब ब्रिटेन के ली वेस्टवुड ने उनसे सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी की कुर्सी छीन ली। वुड्स इस पर 250 से अधिक सप्ताह तक विराजमान थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications