पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 184 रनों का लक्ष्य
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति के बाद छह विकेट पर 183 रन बनाए।
पाकिस्तान के लिए अजमल शहजाद ने सर्वाधिक 54 रनों की खेली जबकि मोहम्मद हफीज ने 31 रन जोड़े। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की।
शहजाद ने 34 गेंदों की तूफानी पारी में 10 चौके लगाए जबकि दूसरे ट्वेंटी-20 मुकाबले में अर्धशतक से चूकने वाले हफीज ने 23 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का जड़ा।
इसके अलावा उमर अकमल ने 19 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन जोड़े। पारी के अंतिम समय में अब्दुल रज्जाक ने अपना हाथ खोलते हुए मात्र 11 गेंदों पर तीन चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 34 रन बटोरे।
पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने ऑकलैंड में खेले गए पहले मुकाबले में हैट्रिक लेने वाले मेजबान गेंदबाज टिम साउदी की जमकर खबर ली और उनके चार ओवर में 53 रन बटोरे।
जेम्स फ्रेंकलिन सबसे किफायती रहे। जेम्स ने 12 रन देकर दो विकेट लिए। तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम दोनों शुरुआती मुकाबले जीतकर पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications