Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी : तमिलनाडु सेमीफाइनल में पहुंचा (लीड-1)

खराब मौसम की वजह से चौथे और अंतिम दिन सोमवार को भी खेल भोजनकाल के बाद शुरू हुआ। इस दिन केवल 55 आवरों का खेल सम्भव हो पाया। हरियाणा की पहली पारी छह विकेट के नुकसान पर 379 रनों पर घोषित करने के बाद तमिलनाडु ने अपनी पहली पारी में छह विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाए।

तमिलनाडु की ओर से राजगोपाल सतीश ने सर्वाधिक 106 रनों की पारी खेली जबकि दिनेश कार्तिक ने 57 रनों का योगदान दिया। सतीश ने 131 गेंदों पर 15 चौके लगाए। कार्तिक ने 95 गेंदों पर आठ चौके लगाए।

सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद (34) छोटी किंतु अच्छी पारी खेली लेकिन अरुण कार्तिक (24) और सब्रमण्यम ब्रदीनाथ (13) ने निराश किया। चंद्रशेखर गणपति (17) और रविचंद्रन अश्विन (5) नाबाद लौटे।

इससे पहले, दूसरे दिन शनिवार को केवल 26 ओवरों का खेल हो सका था जबकि तीसरे दिन रविवार को मात्र 24 ओवर फेंका जा सका था।

हरियाणा की ओर से संजय बधवार ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि जोगिंदर शर्मा ने दो और येजवेंद्र चहल ने एक विकेट चटकाए।

रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले 3-6 जनवरी, 2011 को खेले जाएंगे। सेमीफाइनल मुकाबले में बड़ौदा का सामना कर्नाटक से होगा वहीं राजस्थान की भिडं़त तमिलनाडु से होगी।

राजस्थान ने बेहतर खेल के आधार पर मुम्बई को पीछे छोड़ते हुए अंतिम चार में जगह बनाई जबकि बड़ौदा ने रेलवे को पीछे छोड़ा। कर्नाटक ने मध्य प्रदेश को पराजित किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, December 27, 2010, 20:00 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+