विश्व कप सम्भावितों की चर्चा के लिए स्वदेश पहुंचे अफरीदी
कराची, 2 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी इस वर्ष खेले जाने वाले विश्व कप के लिए सम्भावित टीम के साथ-साथ न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला की टीम के चयन को लेकर चर्चा के लिए स्वदेश पहुंच गए हैं।
अफरीदी शुक्रवार को लाहौर पहुंचे। वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष एजाज बट्ट के साथ टीम के चयन को लेकर चर्चा करेंगे। अफरीदी सोमवार को न्यूजीलैंड रवाना होंगे। पाक टीम को सात जनवरी से हेमिल्टन में कीवी टीम के साथ पहला टेस्ट खेलना है।
पीसीबी के एक शीर्ष अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि अफरीदी पीसीबी अध्यक्ष के बुलावे पर स्वदेश पहुंचे हैं। पीसीबी अध्यक्ष टीम के चयन को लेकर अफरीदी के साथ चर्चा करना चाहते हैं। इसी के बाद चयनकर्ताओं को खिलाड़ियों के चयन के बारे में हरी झंडी दी जाएगी।
पाकिस्तान को विश्व कप के लिए 30 सम्भावितों की घोषणा पांच जनवरी तक करनी है। इसके लिए चयनकर्ताओं की जो बैठक होगी, उसी में न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भी 15 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा।
बाकी सभी देशों ने विश्व कप के लिए सम्भावितों की घोषणा 19 दिसम्बर को कर दी थी लेकिन कुछ खिलाड़ियों को चूंकि राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने का अधिकार प्राप्त नहीं था, लिहाजा पीसीबी ने आईसीसी से इस सम्बंध में दूसरी तारीख की मांग की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications