डरबन टेस्ट : मोर्कल ने पुजारा को सस्ते में लौटाया
पुजारा के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा। 92 रन पर चार विकेट से आगे खेलते हुए भारत ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं। पहली पारी में मिली 74 रनों की बढ़त को मिलाकर अब उसकी कुल बढ़त 190 रनोंे की हो गई है।
वी.वीएस. लक्ष्मण 31 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 13 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। लक्ष्मण 23 पर नाबाद लौटे थे जबकि पुजारा ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 10 रन बनाए थे।
भारत ने अपनी पहली पारी में 205 रन बनाए थे जबकि मेजबान टीम अपनी पहली पारी में 131 रन ही बना सकी थी। भारत ने वीरेंद्र सहवाग (32 रन) की तेज पारी की बदौलत अपनी दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी की थी लेकिन 42 रन के कुल योग पर सहवाग के पेवेलियन लौटने के साथ उसकी बदकिस्मती का दौर शुरू हो गया।
भारत ने 44 के कुल योग पर मुरली विजय (9) और 48 के कुल योग पर राहुल द्रविड़ (2) का विकेट गंवाया। तेंदुलकर का विकेट 56 के कुल योग पर गिरा। उन्होंने छह रन बनाए। ये सभी विकेट दूसरे दिन गिरे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications