मेलबर्न टेस्ट : इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 513 रन
आस्ट्रेलिया की ओर से शेन वाटसन और ह्यूज ने पारी की शुरुआत की। ह्यूज 23 रन बनाकर आउट हो गए। ह्यूज के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे कप्तान पोटिंग ने वाटसन के साथ मिलकर चायकाल तक स्कोर को 95 रन तक ले गए लेकिन चायकाल के तुरंत बाद ब्रेसमैन ने वाटसन का विकेट झटक लिया। वाटसन ने 54 रन बनाए। कप्तान पोटिंग 19 रन और क्लार्क बिना खात खोले क्रीज पर मौजूद हैं।
मेलबर्न में तीसरे दिन ट्रॉट ने 168 रनों पर नाबाद लौटे जबकि प्रायर 85 रन बनाकर पीटर सिडल का शिकार हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे टिम ब्रेसमैन ने केवल चार रन का योगदान दिया और उन्हें भी सिडल ने ही पवेलियन का रास्ता दिखाया। ग्रीम स्वान ने ट्रॉट का अच्छा साथ दिया और उन्होंने 22 रन बनाए। ट्रेमलेट ने चार और एंडरसन ने एक रन का योगदान दिया।
इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 157 रन बनाए थे। कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस 64 और एलिस्टर कुक 80 पर नाबाद लौटे थे। कुक एक दिन पहले के योग में दो रन जोड़ सके जबकि स्ट्रास पांच रन जोड़ने के बाद 69 के व्यक्तिगत योग पर पेवेलियन लौट गए।
इसके बाद स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन 51 रन बनाकर पीटर सिडल के शिकार बने। 89 गेंदों पर सात चौके लगाने वाले पीटरसन की विदाई के बाद मिशेल जॉनसन ने इंग्लैंड को एक के बाद एक दो झटके दिए। जॉनसन ने पहले पॉल कोलिंगवुड को सिडल के हाथों कैच करा दिया।
कोलिंगवुड ने केवल आठ रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए इयान बेल भी ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक पाए और जॉनसन ने उन्हें एक रन के व्यक्तिगत स्कोर पर ही सिडल के हाथों कैच करा दिया। आस्ट्रेलिया की ओर से सिडल ने तीन और जानसन ने दो विकेट अपनी झोली में डाले।
इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतने के बाद आस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया और तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (44/4) तथा क्रिस ट्रेमलेट (26/4) की कहर बरपाती गेंदों की बदौलत मेजबान टीम की पहली पारी 98 रनों पर समेट दी।
आस्ट्रेलियाई टीम की ओर से माइकल क्लार्क ने सबसे अधिक 20 रन बनाए। शेन वॉटसन (5), फिलिप ह्यूज (16), कप्तान रिकी पोंटिग (10), माइकल हसी (8), स्टीवन स्मिथ (6), ब्रैड हेडिन (5) और जानसन (0) ने निराश किाय। मेजबान टीम के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके।
एशेज श्रृंखला में फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। एक मैच बेनतीजा रहा था। इंग्लैंड ने एडिलेड में खेला गया दूसरा मुकाबला पारी और 71 रनों से जीता था जबकि आस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए तीसरे मुकाबले में 267 रनों के अंतर से जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications