क्लार्क के समर्थन में आगे आए हैडिन
आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग के बाएं हाथ की अगुंली टूटने के कारण उन्हें एशेज श्रृंखला के अंतर्गत सिडनी में सोमवार से खेले जाने वाले टेस्ट मैच में आराम दिया गया है जबकि उनके स्थान पर क्लार्क को टीम की कमान सौंपी गई है।
हैडिन का कहना है कि भले क्लार्क इन दिनों में फॉर्म में नहीं हैं और उन्हें समर्थकों का अधिक समर्थन हासिल नहीं है फिर भी टीम उनके साथ है और हम उनकी कप्तानी को सौ फीसदी समर्थन करने को तैयार हैं।
हैडिन ने कहा, "क्लार्क यह काम करने को तैयार हैं और अपनी कप्तानी को लेकर उत्सुक हैं। हम उसका सौ फीसदी समर्थन करेंगे। व्यक्तिगत तौर पर मुझसे जो हो सकेगा मैं उसकी मदद करने को तैयार हूं। वह इसके हकदार थे। वह एक अच्छा बल्लेबाज हैं।"
33 वर्षीय हैडिन का कहना है कि क्लार्क मानसिक रूप मजबूत खिलाड़ी है और उसी की कप्तानी में आस्ट्रेलिया इस वर्ष ट्वेंटी-20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई थी। क्लार्क ने एशेज श्रृंखला के चार मैचों की आठ पारियों में अब तक 148 रन बनाए हैं।
पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड 2-1 से आगे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications