बांग्लादेश ने तेज शुरुआत के बाद गंवाया पहला विकेट (लीड-4)
बांग्लादेश ने सलामी बल्लेबाज जुनैद सिद्दीकी (23) का विकेट गंवाया है। सिद्दीकी ने 12 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का जड़ा। यह विकेट 44 रन के कुल योग पर गिरा।
खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम ने चार ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए थे। तमीम इकबाल 11 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि मोहम्मद अशरफुल ने एक रन बनाया था।
इससे पहले, बांग्लादेशी टीम ने स्पिन गेंदबाज अब्दुर रज्जाक (29/5) की घातक गेंदबाजी की बदौलत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिंबाब्वे की टीम को 219 रनों के कुल योग पर समेट दिया। रज्जाक, मोहम्मद अशरफुल और नईम इस्लाम की सधी गेंदबाजी के आगे मेहमान टीम के सभी बल्लेबाज 47.2 ओवरों में पेवेलियन लौट गए।
जिंबाब्वे की ओर से मैल्कम वॉलर ने सर्वाधिक 40 रनों का योगदान दिया जबकि पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज तातेंदा ताइबू ने 38, कप्तान हामिश मास्काद्जा ने 34, चामू चिबाबा ने 39 और ब्रेंडन टेलर ने 21 रन बनाए।
मास्कद्जा ने 31 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया जबकि चिबाबा ने 67 गेंदों पर पांच चौके जड़े। चिबाबा और मास्कद्जा ने पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े। ताइबू ने अपनी सूझबूझ भरी पारी के दौरान 56 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया। सर्वाधिक योगदान देने वाले वॉलर ने 39 गेंदो की तेज पारी के दौरान चार चौके और एक छक्का लगयाा।
जिंबाब्वे ने पांच मैचों की श्रृंखला के अंतर्गत मंगलवार को इसी मैदान पर खेला गया पहला मैच पांच विकेट से जीता था। छह महीने के भीतर दोनों टीमों के बीच यह दूसरी एकदिवसीय श्रृंखला है। इससे पहले जिंबाब्वे में खेली गई पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में बांग्लादेश ने जिंबाब्वे को 4-1 से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications