यूएई दौरे पर मीडिया से बात नहीं कर सकेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी
समाचार पत्र 'द नेशन' के मुताबिक पीसीबी ने 21 अक्टूबर को ही इस संबंध में एक सूचना जारी की थी लेकिन अब जबकि उसकी टीम यूएई पहुंच चुकी है, पीसीबी ने एक बार फिर खिलाड़ियों से नई आचार संहिता पर अमल करने को कहा है।
आचार संहिता में साफ-साफ लिखा है कि यूएई में कोई भी खिलाड़ी बोर्ड से इजाजत लिए बगैर मीडिया से बात नहीं कर सकेगा। इस आचार संहिता पर 21 अक्टूबर को दस्तखत किए गए थे।
पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट्ट ने यूएई दौरे के लिए टीम के प्रबंधक नियुक्त किए गए अब्दुर रकीब और चयन समिति के प्रमुख वसीम बारी से इस संबंध में सख्ती बरतने को कहा है।
बट्ट ने साफ तौर पर कहा कि खिलाड़ियों को नई आचार संहिता का सिर्फ इसलिए पालन करने को कहा जा रहा है क्योंकि बोर्ड नहीं चाहता कि यूएई में अनुशासनहीनता का कोई मामला सामने आए।
बट्ट ने कहा कि चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद शोएब मलिक, कामरान अकमल, शाहिद अफरीदी और सहायक प्रबंधक शफकत राणा द्वारा अलग-अलग बयान देने से खिन्न होकर बोर्ड ने यह पाबंदी लगाने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications