आक्रामक कप्तान साबित होंगे क्लार्क : हसी
रिकी पोंटिंग के बाएं हाथ की अगुंली टूटने के कारण उन्हें आराम दिया गया है और उनके स्थान पर माइकल क्लार्क को टीम की कमान सौंपी गई है। पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में आस्ट्रेलिया 1-2 से पीछे है।
हसी ने विश्वास व्यक्त किया कि क्लार्क एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और वह अपनी जिम्मेदारी को निभाना बखूबी जानते हैं।
हसी ने कहा, "क्लार्क आक्रामक कप्तान साबित होंगे। वह मैदान पर हमेशा विकेट की तलाश में रहते हैं और समय-समय पर क्षेत्ररक्षण में और गेंदबाजी में बदलाव करते रहते हैं। मुझे लगता है कि वह एक सकारात्मक कप्तान साबित होंगे।"
क्लार्क की कप्तानी में आस्ट्रेलिया ने पिछले वर्ष वेस्टइंडीज में संपन्न ट्वेंटी-20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल तक का सफर तय किया था।
क्लार्क ने अब तक 18 एकदिवसीय मैचों में कप्तानी की है जिसमें उन्हें 13 मुकाबलों में जीत मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications