डरबन टेस्ट : जहीर पेवेलियन लौटे, लक्ष्मण शतक की ओर (लीड-4)
भारत ने अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाकर 297 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे दिन का खेल शुरू होने के साथ एक के बाद एक तीन विकेट गिरने के साथ भारत के लिए यह स्थिति पाना मुमकिन नहीं लग रहा था लेकिन शतक की ओर बढ़ रहे कलात्मक बल्लेबाज वी.वी.एस. लक्ष्मण और जहीर के बीच आठवें विकेट के लिए जोड़े गए 70 रनों की बदौलत यह संभव हो सका।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 23 रन पर नाबाद लौटने वाले लक्ष्मण ने अब तक 161 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों की मदद से 91 रन जोड़े हैं जबकि ईशांत शर्मा को खाता खोलने का इंतजार है। जहीर ने लक्ष्मण का शानदार अंदाज में साथ देते हुए 63 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 27 रन बनाए।
भारतीय टीम ने 148 रनों के कुल योग पर अपना सातवां विकेट गंवाया था। पहली पारी के आधार पर मिली 74 रनों की बढ़त को मिलाकर भारत की कुल बढ़त 292 रनों की हो गई है। तीसरे दिन भारत को चेतेश्वर पुजारा के रूप में पांचवां झटका लगा जबकि इसके बाद कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और हरभजन सिंह पेवेलियन लौटे।
भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट खोकर 92 रन बनाए थे। दूसरे दिन की समाप्ति तक 23 रन पर नाबाद लौटने वाले वी.वी. एस. लक्ष्मण 47 रन बनाकर एक छोर पर डटे हुए हैं जबकि जहीर खान ने खाता नहीं खोला है। लक्ष्मण ने 92 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए हैं।
भारत ने अपनी पहली पारी में 205 रन बनाए थे जबकि मेजबान टीम अपनी पहली पारी में 131 रन ही बना सकी थी। भारत ने वीरेंद्र सहवाग (32 रन) की तेज पारी की बदौलत शुरुआत अच्छी की थी लेकिन 42 रन के कुल योग पर सहवाग के पेवेलियन लौटने के साथ उसकी बदकिस्मती का दौर शुरू हो गया।
भारत ने 44 के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (9) और 48 के कुल योग पर राहुल द्रविड़ (2) का विकेट गंवाया। तेंदुलकर का विकेट 56 के कुल योग पर गिरा। उन्होंने छह रन बनाए। ये सभी विकेट दूसरे दिन गिरे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications